गुमला में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की मौ’त
Gumla : गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया है। टेंगरिया पंचायत के भुजी टोली गांव में शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे उसके अंदर सो रहे 58 वर्षीय रोपना खड़िया की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर रोपना को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पंचायत मुखिया कमला देवी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पालकोट थाना के एएसआई प्रमोद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। इस बीच, … Read More