रांची

रांची में शुरू हो रही चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, छह देशों के एथलीट दिखाएंगे दम

Ranchi :  रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में कल से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के शीर्ष एथलीट हिस्सा लेंगे। कुल 300 एथलीट 37 स्पर्धाओं में अपनी ताकत आजमाएंगे। भारत की टीम में 81 खिलाड़ी शामिल हैं, जो स्प्रिंट, मिडिल-डिस्टेंस, जंप, थ्रो और रिले इवेंट्स में पदक जीतने की कोशिश करेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल शाम छह बजे करेंगे। उद्घाटन और समापन समारोह में झारखंड की संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी। समारोह के लिए 500 कलाकारों ने तैयारियां पूरी कर … Read More

रांची

रांची में होगा साउथ एशियन गेम्स का आयोजन, 6 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Ranchi : रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी के लिए तैयार है। 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी स्थित एथलेटिक स्टेडियम में साउथ एशियन (सैफ) गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारत सहित छह देशों के लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 150 तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे। राज्य के खेल मंत्री 17 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ करेंगे और साथ ही कार्यक्रम के मैस्कॉट का भी अनावरण किया जाएगा। यह आयोजन दीपावली से पहले झारखंडवासियों के लिए एक बड़ा और खास तोहफा साबित होगा। पाकिस्तान को छोड़ सभी देश होंगे शामिल … Read More

बिहार

बिहार, बंगाल से लेकर दिल्ली तक कांपी धरती, तिब्बत था भूकंप का केंद्र

New Delhi : आज मंगलवार 7 जनवरी को सुबह नेपाल, भारत और तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल में भूकंप की तीव्रता 7.1 रही, जबकि तिब्बत में इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई. भारत के बिहार, सिक्किम, और उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. बिहार के मोतिहारी और समस्तीपुर समेत अन्य इलाकों में सुबह लगभग 6:40 बजे यह घटना घटी, और झटके लगभग पांच सेकंड तक रहे. तिब्बत में था केंद्र, नेपाल-भूटान में भी प्रभाव हालांकि, इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है. अमेरिकी भूगर्भीय … Read More

भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को यात्रा के लिए दिया धन्यवाद, कहा- वादा पूरा करना मोदी की गारंटी

थिम्पू: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भूटान का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने इसे “मोदी की गारंटी” कहा क्योंकि पीएम मोदी ने भूटान जाने का अपना वादा पूरा किया. एक्स पर एक पोस्ट में, टोबगे ने कहा कि हमारे भाई, पीएम नरेंद्र मोदी को हमसे मिलने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. न तो उनका व्यस्त कार्यक्रम और न ही खराब मौसम उन्हें हमसे मिलने के अपने वादे को पूरा करने से रोक सका. यह है मोदी की गारंटी. टोबगे की टिप्पणी तब आई जब पीएम मोदी ने शनिवार … Read More

भूटान के स्वास्थ्य मंत्री ने भारत के मैत्री पहल की सराहना की, कोविड के वैक्सीन के लिए दिया धन्यवाद

थिम्फू: भारत की मैत्री पहल की सराहना करते हुए भूटान के स्वास्थ्य मंत्री ल्योनपो तंडिन वांगचुक ने कहा है कि भूटान के लोग भाग्यशाली थे कि उन्हें कोविड-19 के दौरान टीकों की 150,000 खुराकें मिलीं. उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ दोनों देशों के बीच दोस्ती बढ़ी है, बल्कि सभी लोग इसे याद भी रखते हैं. भूटानी स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोविड के दौरान, मुझे लगता है कि भूटान सरकार और भूटान के लोग भारत सरकार द्वारा शुरू की गई मैत्री पहल से टीकों की 150,000 खुराक प्राप्त करने के लिए भाग्यशाली थे. इससे दोस्ती बढ़ी है और हर … Read More

राजकीय माघी मेला का उद्घाटन, मंत्र उच्चारण के साथ की गई गंगा की पूजा

साहिबगंज: माघी पूर्णिमा के अवसर पर साहिबगंज के राजमहल में लगने वाले 5 दिवसीय राजकीय माघी मेला का उद्घाटन शनिवार को झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पीएचईडी मंत्री मिथिलेश ठाकुर, राजमहल सांसद विजय हांसदा और राजमहल विधायक अनंत ओझा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. राजमहल में लगने वाले इस मेला को आदिवासियों का महाकुंभ भी कहा जाता हैं. जहां देश विदेश के आदिवासी उत्तर वाहिनी गंगा में स्नान करने और भगवान शिव की पूजा अर्चना करने आते हैं. बतौर मुख्य अतिथि दोनो मंत्री ने सबसे पहले मंत्रो उच्चारण के साथ गंगा पूजन किया. फिर मेला का उद्घाटन किया गया. … Read More

पैरा थ्रो बॉल में स्वर्ण पदक जीतने वालों का झारखंड वापसी पर भव्य स्वागत

रांची : भूटान में आयोजित भारत-भूटान पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. विजेता भारतीय दल में शामिल झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, सनोज महतो, महिमा उरांव और असुंता टोप्पो का स्वदेश वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन के बाहर ढोल-बाजा के साथ स्वागत किया गया. भारतीय टीम के कप्तान मुकेश कंचन ने कहा कि निरंतर प्रयास और प्रोत्साहन से झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल रहा. सनोज महतो ने उम्मीद जताई कि सरकार का सहयोग मिलता रहेगा. साथ ही वे भविष्य में बड़े … Read More