मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा को लेकर उग्रवादी खतरे पर स्पेशल ब्रांच का अलर्ट

रांची: झारखंड में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जताई गई है. स्पेशल ब्रांच ने राज्य के विभिन्न इलाकों को चिह्नित करते हुए संभावित खतरों पर आधारित एक रिपोर्ट तैयार की है और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा के निर्देश स्पेशल ब्रांच ने कहा है कि राज्य में पहले घटित उग्रवादी और नक्सली घटनाओं को देखते हुए विधायकों और मंत्रियों पर हमले की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. रिपोर्ट में चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर मूवमेंट के … Read More

बकाया वेतन की मांग पर विद्युत कर्मियों की हड़ताल, क्षेत्र में बिजली सेवा ठप

लातेहार: जिले में मानव दिवस विद्युत कर्मियों ने पिछले 4 माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. हड़ताल के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे बरवाडीह, बेतला, छिपादोहर, गारू और महुआडांड़ समेत कई इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित हो रही है. बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हड़ताल के कारण 33,000 वोल्ट ब्रेकडाउन की समस्या ने जनजीवन पर बड़ा असर डाला है. बिजली कटौती की वजह से घरों, दुकानों और अस्पतालों में कामकाज बाधित हो गया है. खासकर ठंड के मौसम में बिजली की अनुपलब्धता से … Read More