नशे में धुत शख्स ने लगाई थी खादगढ़ा स्टैंड में बसों में आग, पुलिस ने दबोचा
Ranchi : रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में आग लगाने की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन भोक्त (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सिकिदरी थाना क्षेत्र के पिपरा टोला का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक माचिस का डब्बा और एक लाइटर बरामद किया गया है। सिटी एसपी पासर राणा ने मिडीया को बताया कि बीते एक फरवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई थी। … Read More