बंगाल में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-टीएमसी का आतंक और भ्रष्टाचार का किला ढहने में देर नहीं लगेगी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में रविवार को एक जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की आंधी ने टीएमसी के आतंक के किलों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है. इसलिए बंगाल में टीएमसी के लोग ज्यादा घबराए हुए हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी का आतंक और भ्रष्टाचार का किला फिर ढहने में देर नहीं लगेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब टीएमसी के आतंक के किले को ध्वस्त करने के लिए 25 मई को एक और हमले की जरूरत है. पीएम मोदी ने कहा, ‘टीएमसी घुसपैठियों का स्वागत करती … Read More

सुरक्षाबलों ने तेज किया नक्सल विरोधी अभियान, ध्वस्त किया गया नक्सलियों का अस्थायी कैंप

चाईबासा: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया. गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान टोन्टो थाना क्षेत्र के जिम्की और ईकीर के बीच जंगली,पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने अस्थायी नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया गया. इस कैंप में 95 लोगों की रूकने की व्यवस्था थी. जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया. साथ ही नक्सली कैंप से विस्फोटक समेत दैनिक उपयोग में आने वाले सामग्री को बरामद किया है. ये भी पढ़ें: 14 दिनों के लिए बढ़ी हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत, 21 मार्च तक जेल में रहेंगे ये भी पढ़ें: नियुक्ति पत्र वितरण के … Read More

अवैध मजार और नमाज स्थल ध्वस्त करने को लेकर हल्द्वानी में बवाल, उपद्रवियों ने प्रशासन पर किया पथराव

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में नमाज स्थल और अवैध मजार को ध्वस्त करने को लेकर बवाल मचा हुआ है. प्रशासन और हल्द्वानी शहर के स्थानीय लोग कार्रवाई के बाद से आमने-सामने आ गए हैं. वहीं उपद्रवियों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है. कई गाड़ियों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले किया गया है. वहीं बिगड़ते हालात देख कर प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस का उपयोग किया जा रहा है. वहीं मौके पर कई अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर काबू पाने की … Read More

राज्य के विकास में योगदान देने वालों की हो रही ह’त्या : बाबूलाल मरांडी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज हेमंत सरकार पर फिर गरजे. वे मझगांव में अपनी संकल्प यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. अपराधी बेलगाम हैं. इधर राज्य के विकास में अपना योगदान देने वाले 23 कारोबारियों की पिछले 6 महीनो में हुई हत्या पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार 9 ऐसे व्यवसाई की हत्या हुई है जिसने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन इसकी सीबीआई … Read More