मैं लाया हूं 1 लाख करोड़ का हिसाब, हिम्मत है तो हेमंत सोरेन जनता को दीजिए जवाब: अमित शाह

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हेमंत सोरेन पीएम मोदी से 1 लाख करोड़ का हिसाब मांग रहे थे. मैं हिसाब लेकर आया हूं, अगर हिम्मत है तो इसका जवाब झारखंड की जनता को दीजिए. जिस कांग्रेस और लालू प्रसाद की गोदी में आप बैठे हैं, उनकी UPA सरकार ने 2004 से 2014 तक झारखंड को 10 साल में 84 हजार करोड़ देने का काम किया था. पीएम मोदी ने 2014 से 2024 के बीच में 3 लाख 8 हजार … Read More

जल जीवन मिशन योजना में गड़बड़ी की जांच करेंगे प्रधान सचिव, पीएमओ से लेटर आने के बाद मुख्य सचिव ने सौंपा जिम्मा

रांची : झारखंड में जल जीवन मिशन योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतों के बाद अब जांच शुरू होने वाली है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है, जिसके बाद मुख्य सचिव ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव को प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) के माध्यम से जांच करने का कार्य सौंपा है. पीएमओ ने जताई है चिंता पीएमओ ने 17 जनवरी से 31 मार्च 2023 के बीच जारी सभी 92 वर्क आर्डर में गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि … Read More

किसानों के खातों में 18वीं किस्त का वितरण, 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर

नई दिल्ली: आज किसानों के खाते में 18वीं किस्त भेज दी गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए. इस बार 9.4 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 18वीं किस्त भेजी गई है. कुल 9.4 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये आएंगे. इस किस्त के जारी होने के साथ ही इस योजना के तहत किसानों को करीब 3.45 लाख करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं.