तालाब में मिला अधेड़ का श’व, पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया

देवघर: मोहनपुर प्रखंड के बंका गांव निवासी प्रमोद यादव (57) की लाश गांव के एक तालाब में मिली है. प्रमोद मवेशी चराने घर से निकला था. जब शाम तक घऱ नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान तालाब में प्रमोद का शव उतराता नजर आया. ग्रामीणों की मदद से शव का तालाब से निकाला गया और रिखिया थाने की पुलिस को सूचना दी गई. थानेदार संजय कुमार मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं. मृतक के पुत्र भवेश यादव ने बताया कि उसके पिता की हत्या हुई है. सिर और आंख में चोट के … Read More

आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, वर्धा-अमरावती को देंगे सौगात

वर्धा: महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव 2024 होने हैं. इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अभी से जुट गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के दौरे पर हैं. वहां कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वे ‘PM विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा वे आचार्य चाणक्य कौशल विकास मिशन योजना और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना की भी शुरुआत करेंगे. बता दें, पीएम मोदी ने इससे पहले 30 अगस्त को भी महाराष्ट्र को दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के लिए माफी मांगी … Read More

धनबाद में फिर बना गोफ और जमीन में समा गई घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला, किया गया रेस्क्यू

धनबाद: भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरलीडीह बस्ती में एक महिला घर के दरवाजे के बाहर झाड़ू लगा रही थी. इस दौरान अचानक जमीन फट गई और महिला उसके अंदर समा गई. गनीमत रही कि गोफ ज्यादा गहरा नहीं था. घटना के दौरान स्थानीय महिलाएं पास में ही खड़ी थी. जिसके चलते मौके पर महिला को बांस के सहारे बाहर निकाला. महिला के बाहर निकलते ही गोफ की गहराई और चौड़ाई धीरे-धीरे बढ़ने लगीं. इतना ही नहीं उक्त मकान से सटे आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई. घटना की सूचना पाकर बीसीसीएल के माइनिंग कर्मचारी मौके पर पहुंचे और … Read More