अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पटना पहुंचे, पुष्पा 2 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आज शाम होगा लॉन्च

हैदराबाद: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर आज, 17 नवंबर को बिहार के पटना में लॉन्च होने जा रहा है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना, जो फिल्म में प्रमुख भूमिका में हैं, इस ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं. मैथरी मूवीज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ लिखा गया, “पुष्पराज और श्रीवल्ली, आईकन स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पटना के लिए निकल चुके हैं पुष्पा 2 के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में … Read More

चल रही थी प्रतियोगिता, ज्यादा इडली खाने के चक्कर में चली गई जान

नई दिल्ली: केरल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति की इडली खाते-खाते मौत हो गई. दरअसल उस व्यक्ति की जान ज्यादा इडली खा लेने की वजह से हुई. आपको बता दे की केरल में ओणम उत्सव के दौरान इडली खाने की प्रतियोगिता के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शख्स की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इडली खाने के मुकाबले में ज्यादा इडली खाने की वजह से वो उनके गले में फंस गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वालयार पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. न्यूज … Read More

बॉक्स ऑफिस में धूम मचा रही है ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’, 300 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस में धूम मचा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है. कमाई की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 200 करोड़ के आस पास पहुंच गई है. वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 का आंकड़ा छूने वाली है. फिल्म ने दुनिया भर में 287 करोड़ की कमाई कर ली है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और … Read More