मंदिर में हुई चोरी का खुलासा , सामान के साथ एक गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो के चास थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर से चार अगस्त को गणेश जी के चांदी के मुकुट सहित कई सामान की चोरी हो गयी थी. चांदी के मुकुट में सोने का पानी चढ़ा हुआ था,  जिसे बोकारो पुलिस ने बरामद कर लिया जिससे श्रद्धालु काफी खुश है. मुकुट के साथ दो मोबाइल … Read more

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी में मिला पेन ड्राइव, दर्ज होगी प्राथमिकी

रांची। राज्यभर के जेलों से संचालित अपराध पर नकेल कसने के लिए शनिवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी की गई. अहले सुबह हुई कार्रवाई में जेल के एक-एक वार्ड को खंगाला गया. DC राहुल कुमार सिन्हा और SSP चंदन कुमार सिन्हा खुद पूरे कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थे. पूरे मामले में एसएसपी … Read more

एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिया निर्देश, पोलिंग पार्टी को ससमय पहुंचाएं बूथ पर

रांची : एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को बूथ पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने ब्रीफ करने, पोलिंग पार्टी और पुलिस बल के डिस्पैच के दिन अपने-अपने क्षेत्राधिकार में पेट्रोलिंग करने, … Read more

लोकसभा चुनाव को लेकर SDO ने अधिकारियों संग की बैठक, दिए कई निर्देश

बोकारो : जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट मुख्यालय में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने अपने कार्यालय मे बेरमो अनुमडल के सभी बीडीओ, सीओ एवं क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी सहित इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के साथ के लोकसभा चुनाव एवं आगामी  त्योहार होली और रमजान को लेकर बैठक की. बैठक मे उन्होंने सभी … Read more

पूर्व सदर थानेदार लक्ष्मीकांत पर एफआईआर, एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

रांची : इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है. इंस्पेक्टर पर आदिवासी समाज के लोगों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है. बता दें कि इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इंस्पेक्टर ने कोकर की रहने वाली पीड़िता मीना देवी व उनके परिजनों पर अभद्र भाषा का … Read more

विधानसभा में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने उठाया था मामला, एसएसपी ने सदर थानेदार को किया लाइन हाजिर

रांची : आदिवासियों से गाली गलौज के मामले में सदर थाना राँची के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है. इस मामले में वृहद दंड के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है. बता दें कि इस मामले में सदर थाना के दारोगा का वीडियो वायरल होने पर इस मामले को विधानसभा में … Read more

लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने की बैठक, एसडीओ ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

बोकारो: जिले के बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में नव पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बैठक की. बैठक में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे से परिचय किया … Read more

पांच पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग का एसएसपी ने जारी किया आदेश, मनोज कुमार बने सुखदेव नगर थानेदार तो बाबूराम भगत हिंदपीढ़ी के थाना प्रभारी

रांची : पांच पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है. इस संबंध में एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि विगत कई दिनों से कई थानों में थाना प्रभारी का पद रिक्त था, जिसके मद्देनजर रांची एसएसपी ने पांच पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग का आदेश जारी किया है. … Read more

राजधानी में 25 थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी का तबादला, सूची जारी

रांची : राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दो दर्जन से ज्यादा थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी का तबादला हुआ है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी. रामेश्वर उपाध्याय बने पंडरा ओपी के नए थाना प्रभारी. देखें पूरी सूची लिस्ट :

महिला द्वारा लगाये गए गंभीर आरोप मामले में सुखदेवनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने की कार्रवाई

रांची : सुखदेव नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है. महिला द्वारा सुखदेव नगर थाना प्रभारी गंभीर पर आरोप लगाये जाने के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि एक महिला ने शनिवार देर शाम आत्महत्या की कोशिश की थी. महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा … Read more