भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की यह कंप्लेन, जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन
रांची : भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और कुजामा कोल डंप पर कार्य बाधित करने की शिकायत की. विधायक ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि धनबाद के झरिया विधानसभा क्षेत्र के लोदना क्षेत्र संख्या 10 स्थित कुजामा कोल डंप से 18 दिसंबर से कोयला उठाव रोक दिया गया है. मुख्यमंत्री से विधायक ने क्या कहा रागिनी सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां कोयला व्यवसायियों के पास वैध दस्तावेज और डी.ओ. (डिलीवरी ऑर्डर) होने के बावजूद असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें काम करने से रोका जा … Read More