हाईकोर्ट के आदेश के बाद 12 पुलिस अधिकारियों को किया गया डिमोट, जानें क्या है मामला

रांची : पलामू में तैनात सब इंस्पेक्टर रमाकांत राय समेत 12 पुलिस अधिकारी को डिमोट कर दिया गया है. आउट ऑफ टर्न प्रमोशन से ये सभी दारोगा बने थे. अब हाई कोर्ट के आदेश पर सब इंस्पेक्टर से वापस कांस्टेबल बना दिया गया है. वहीं डीजीपी के आदेश पर डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. बांसजोर ओपी में तत्कालीन सिमडेगा जिला बल के पुलिसकर्मी तैनात थे. एसआई से कांस्टेबल बनाए गए पुलिसकर्मियों में धनंजय कुमार सिंह, सुखराम नाग, संजय कुमार शर्मा (वर्तमान बोकारो जिला बल), रमाकांत राय (वर्तमान पलामू जिला बल), विशु उरांव, उपेंद्र कुमार राय … Read More