भाजपा

मंत्री हफीजुल के बयान पर आक्रोश मार्च, बाबूलाल बोले- संविधान का अपमान नहीं सहेगी भाजपा

Ranchi : झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने के बयान से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे संविधान का अपमान बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मंत्री हफीजुल हसन का संविधान की बजाय शरीयत को प्राथमिकता देना जनादेश और संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान नहीं सहेगी। इसके विरोध में भाजपा सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालकर हेमंत सरकार की ओर से झारखंड में शरीयत थोपने की मंशा … Read More

रबींद्रनाथ महतो दोबारा बने झारखंड विधानसभा के स्पीकर, सीएम हेमंत ने दी बधाई

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो को सर्वसम्मति से दोबारा विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो को उनके दोबारा चुने जाने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की. सीएम हेमंत ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, “पंचम झारखंड विधानसभा में रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सदन ने सफलता और गरिमा के साथ कार्य किया. आपने संतुलन और संवेदनशीलता से सदन को संभाला और पक्ष-विपक्ष के बीच समन्वय बनाए रखा.” उन्होंने उम्मीद जताई कि षष्टम विधानसभा में भी सभी सदस्य मिलकर राज्य के विकास के लिए कार्य … Read More

झारखंड चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का आया बयान, बीजेपी को दे डाली चुनौती

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर बीजेपी द्वारा उठाई गई आवाज पर कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का यह मुद्दा केवल राजनीति का हिस्सा बन गया है, जबकि देश के असल मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है. जयराम रमेश का बयान नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम रमेश ने कहा, “बीजेपी बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दे रही है. वे जल, ज़मीन, जंगल के बारे में क्यों नहीं बोलते? हमारी सरकार के पिछले पांच वर्षों … Read More

Jammu Kashmir : NC विधायक दल की बैठक शुरू, नए सीएम के रूप में उमर का नाम लगभग तय

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में हाल में मिले जनादेश के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की महत्वपूर्ण बैठक आज श्रीनगर में पार्टी प्रमुख डॉ. फारूख अब्दुल्ला के निवास पर शुरू हो गई है. इस बैठक में पार्टी के जीतने वाले 42 विधायक समेत कुछ निर्दलीय विधायक भी शामिल हो रहे हैं. पिता फारूक पहले ही दे चुके हैं संकेत इस बैठक में नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुने जाने पर सहमति बनती दिख रही है. डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पहले ही स्पष्ट किया था कि नेकां को … Read More

 “उमर बनेंगे सीएम”, बोले-फारुख अब्दुल्ला; जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस को बढ़त

Jammu Kashmir Election Results : नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ’10 साल बाद लोगों ने हमें अपना जनादेश दिया है. हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें. यहां ‘पुलिस राज’ नहीं बल्कि ‘लोगों का राज’ होगा. हम जेल में बंद निर्दोष लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे. मीडिया को आजादी मिलेगी. हरियाणा में कांग्रेस की हार की वजह आंतरिक विवाद : फारूक उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में  हमें हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विश्वास पैदा करना होगा. मुझे उम्मीद है कि भारत के गठबंधन सहयोगी यहां राज्य का दर्जा … Read More