आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, वर्धा-अमरावती को देंगे सौगात

वर्धा: महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव 2024 होने हैं. इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अभी से जुट गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के दौरे पर हैं. वहां कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वे ‘PM विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा वे आचार्य चाणक्य कौशल विकास मिशन योजना और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना की भी शुरुआत करेंगे. बता दें, पीएम मोदी ने इससे पहले 30 अगस्त को भी महाराष्ट्र को दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के लिए माफी मांगी … Read More