झारखंड : अब होम गार्ड बहाली में दौड़ लगा रहीं 3 महिला अभ्यर्थी गिरकर हुईं घायल, अस्पताल में भर्ती
कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले से एक दुखद खबर है, जहां होमगार्ड की बहाली को लेकर केटीपीएस फोर लेन में शारीरिक दक्षता के तहत रविवार को आयोजित दौड़ के दौरान तीन महिला अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गईं. पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया है. जानकारी के अनुसार, घायलों में चंदवारा निवासी रजनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और पुष्पा कुमारी शामिल हैं. बता दें कि हाल ही में झारखंड के विभिन्न जिलों में आयोजित सिपाही भर्ती के दौरान कई अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी. दौड़ के क्रम में अभ्यर्थी बेहोश हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ … Read More