जमशेदपुर

उपमुखिया पति ह’त्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा पंचायत में उपमुखिया शा. रानी महतो के पति और प्रज्ञा केंद्र संचालक तारापद महतो की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी निवास कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी को उलीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, तीन जिंदा गोली और लाल-काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि तारापद … Read More

उलीडीह

जर्जर मकान से अधेड़ का शव बरामद, भीख मांग करता था गुजर-बसर

Jamshedpur :  जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को एक जर्जर और खाली पड़े मकान के अंदर से एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रितुल कर्मकार के रूप में हुई है। वह आसपास के इलाकों में भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करता था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने जर्जर मकान के भीतर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जब लोग पास पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल उलीडीह ओपी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके … Read More

चोरों

परिवार वाले गए शादी में, चोरों ने कर दिया घर में हाथ साफ

Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरों ने एक बार फिर अपना तांडव मचाया है. इस बार मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया बस्ती निवासी रजनीश सिंह के घर को निशाना बनाया गया. चोरों ने करीब 2.50 लाख के जेवरात और 60-70 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए. क्या है मामला? बताया जा रहा है कि रजनीश सिंह बीते 25 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में सपरिवार बिहार के मुजफ्फरपुर गए हुए थे. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पिछले हिस्से के खिड़की के ग्रिल को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. चोरों ने अलमारी में … Read More

महोत्सव

बाहा महोत्सव की शुरुआत कल से, रंगों के बजाए इस चीज से मनाते हैं होली

Jamshedpur : इस बार बाहा महोत्सव की शुरुआत चार मार्च यानी कल से होगी. यह महोत्सव फागुन माह के पांचवे दिन से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलेगा. जो आदिवासी बहुल इलाकों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा. जिसमें स्थानीय ग्रामीण अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों और आस्था के साथ शामिल होंगे. बाहा महोत्सव के पहले दिन उम नड़का होगा, जिसके बाद दूसरे दिन बाहा बोंगा और तीसरे दिन बाहा सेंदरा का आयोजन किया जाएगा. समाज की परंपराएं और पूजा विधि सरजामदा निदिरटोला के पारंपरिक पुजारी नायके बाबा पलटन हेंब्रम ने बताया कि जैसे हर साल होता है, इस साल भी महिला … Read More