‘आप हमेशा पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शक बनी रहेंगे’, वृक्ष माता तुलसी गौड़ा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक; जानें कौन थीं ‘जंगलों की एनसाइक्लोपीडिया’ आदिवासी महिला
करवार : पद्मश्री से सम्मानित और वृक्ष माता के नाम से प्रसिद्ध तुलसी गौड़ा का 86 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया. वह वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं. उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोल तालुक स्थित उनके गृह गांव हंनाली में उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि तुलसी गौड़ा हमेशा पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शक बनी रहेंगी. कौन थीं तुलसी गौड़ा तुलसी गौड़ा हलक्की आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती थीं. वे एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने कभी स्कूल की दहलीज नहीं चढ़ी, लेकिन … Read More