आपस में भिड़े दो हाईवा, चालक की मौ’त

हाईवा

Latehar : सोमवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि NH-22 पर स्थित बरनी यादव पेट्रोल पंप के पास दो हाईवा की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को गंभीर चोटें आई है. यह घटना लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र की बताई … Read more

पाकुड़ जिले में जर्जर बिजली पोल और तारों का संकट, हादसे का खतरा बढ़ा

पाकुड़ : पाकुड़ जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से सड़क किनारे बिजली पोल और तार वर्षों से जर्जर हो गए हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं. खासकर शहर के हिरणडग्गा बाजार से गांधी चौक तक, और मेन रोड में जगह-जगह बिजली के तार झूलते हुए नजर आ रहे हैं, … Read more

राज्य के बकाये को लेकर हेमंत सोरेन ने कहा, एक-एक रुपया लिया जाएगा

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से राज्य के 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाया को लेकर तीखा विरोध जताया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस बकाए की एक-एक रुपये की वसूली की जाएगी. हेमंत सोरेन ने कहा कि इस राशि का विस्तृत ब्रेकअप केंद्र सरकार को कई बार भेजा … Read more

कोयला लदे वाहनों को किया आग के हवाले, अंधाधुंध फायरिंग से दहला कोल साइडिंग का इलाका

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बीती रात कोल साइडिंग के पास जमकर उत्पात मचाया. अपराधियों ने दो कोयला लदे वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम जांच में जुटी हुई है. क्या है पूरा मामला बीती रात करीब … Read more

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बोकारो और करगली में कोल हैंडलिंग प्लांट का किया शिलान्यास, जानें क्या होगा फायदा

बोकारो: माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री सतीश चंद्र दुबे ने सीसीएल के बोकारो एवं करगली क्षेत्र में कारो कोल हैंडलिंग प्लांट और कोनार कोल हैंडलिंग प्लांट का शिलान्यास किया. इन दोनों परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता क्रमशः 7 मिलियन टन प्रतिवर्ष और 5 मिलियन टन प्रतिवर्ष होगी. इस अवसर पर माननीय सांसद … Read more

कोयला चोरी मामले की जांच अब करेगी सीबीआई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

रांची: धनबाद में कोयला चोरी मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. हाईकोर्ट ने गुरुवार को इसे लेकर आदेश दिया है. मालूम हो कि इस मामले में एक न्यूज चैनल के मालिक अरुप चटर्जी ने पीआईएल किया था.

कोयला व छाई ढुलाई से हो रहे प्रदूषण के विरोध में ग्रामीण कल से करेंगे चक्का जाम

बोकारो: जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर ओवरलोड हाईवा वाहनों से कोयला और छाई की ढुलाई के खिलाफ पिछरी उत्तरी और दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों ने 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन का ऐलान किया है. ग्रामीणों ने बोकारो उपायुक्त को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रदूषण की गंभीरता और सड़क की खराब हालत के … Read more

बीसीसीएल की खदान में बड़ा हादसा, लैंड स्लाइड के बाद आसमान में छाया धूल का गुबार

धनबाद: बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर प्रोजेक्ट में आज सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हुआ. भूमिगत जल के दबाव के कारण कोयला फेस का एक बड़ा हिस्सा स्लाइड कर गया, जिससे हजारों गैलन पानी पुरानी अंडरग्राउंड गैलरियों से तेज आवाज के साथ निकलने लगा. इस दौरान धूल का गुबार उठते ही पूरे … Read more

सीएम हेमंत बोले-जब इंसान कुछ ठान लें और ईमानदारी से काम करें तो उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को खोजाटोली नामकुम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के समापन समारोह का दीप जलाकर उद्घाटन किया. उन्होंने जोहार से कार्यक्रम में आई बहनों का संबोधन किया. उन्होंने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर के इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाएं आई है. ऊपर वाला भी हमारे साथ है कि आज … Read more

धनबाद: आपसी रंजिश में पहले हुई मारपीट, फिर चली गोलियां

धनबाद : जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे रविवार रात को फायरिंग की घटना हुई. गोंदूडीह तालाब के पास स्थित एक मंदिर के पास, दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते पहले मारपीट हुई, और फिर फायरिंग की गई. इस घटना में 25 वर्षीय युवक गुलटन … Read more