यस बैंक मामला: ईडी ने भेजा अनिल अंबानी को समन, आज नहीं होंगे हाजिर

Joharlive Desk नई दिल्ली। संकट में फंसे निजी क्षेत्र के यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को तलब किया है। संकट में फंसे निजी क्षेत्र के यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को तलब किया है। ईडी ने अनिल अंबानी को 16 मार्च को पेश होने का समन जारी किया था, लेकिन आज वे पेश नहीं होंगे। मालूम … Read More

देश में कोराेना के 23 नए मामले, कुल 107 मामलों की पुष्टि

JoharLive Desk नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामलों के सामने आने के बाद अबतक 107 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें नौ डिस्चार्ज किए गए मरीज और दो मौतों के मामले भी शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए केन्द्र सरकार की तैयारियों के बारे में रविवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पिछली अपडेट से लेकर अब तक 23 मामलों का पता चला है और अब देश में कोरोना के 107 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से … Read More

मध्यप्रदेश: भोपाल पहुंचे कांग्रेसी विधायकों को होटल ले जाया गया, भाजपा ने जारी किया व्हिप

JoharLive Desk भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के लगभग 90 विधायक आज विशेष विमान से जयपुर से राजधानी भोपाल लौट आए और सभी को सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच एक होटल में रुकवाया गया। ये विधायक लगभग ग्यारह बजे यहां राजा भोज विमानतल पर पहुंचे। फिर उन्हें बसों में बिठाकर एमपी नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में भेजा गया है। विधायकों के साथ प्रदेश कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी भी देखे जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने वरिष्ठ नेताओं और मंंत्रियों के साथ अपनी रणनीति में जुटे हुए हैं। कुछ ही देर में कैबिनेट की बैठक भी … Read More

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

JoahrLive Desk जम्मू-कश्मीर। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी एक आतंकी के छिपे होने की आशंका है, अभी भी फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के डियालगाम में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत इलाके में कासो चलाया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें चार आतंकी मारे गए हैं। एसओजी, 164 सीआरपीएफ, 40 सीआरपीएफ … Read More

छत्तीसगढ़ : पुलिस के समक्ष चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Joharlive Team सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और केन्द्रीय सुरक्षा बल की 226वीं बटालियन के अधिकारियों के समक्ष आठ लाख रुपयों के इनामी करटामी बादल और उसकी पत्नी पांच लाख रुपयों की इनामी नक्सली कमली तथा दो लाख रुपयों के इनामी मड़कम बीजू ने समर्पण किया। समर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं राजनांदगांव जिले में एक इनामी नक्सली दंपति ने आज पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी एस ध्रुव … Read More

अमित शाह की डाक्टरों से अपील, गरीब मरीजों की सेवा भाव से इलाज करें डाक्टर

Joharlive Desk ऋषिकेश । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को डाक्टरों से अपील की कि वे गरीब मरीजों की सेवा पूरी संवेदना के साथ करें तभी मरीज उनको भगवान मानेगा। श्री शाह ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)के द्वितीय दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि अपने लिए जीना बहुत आसान है लेकिन बड़ा आदमी बनने के लिए दूसरों के लिए जीना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भगवान के बाद यदि मरीज किसी पर सबसे ज्यादा भरोसा करता है तो वह डॉक्टर है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को गरीब आदमी की सेवा … Read More

यस बैंक से निकासी पर बुधवार शाम छह बजे से हटेगा प्रतिबंध

Joharlive Desk नयी दिल्ली। सरकार ने निजी क्षेत्र के चौथे बड़े बैंक यस बैंक लिमिटेड के पुनर्गठन को लेकर कल देर रात अधिसूचना जारी कर दी है जिससे बैंक से निकासी पर लगा प्रतिबंध बुधवार शाम 6 बजे हट जायेगा। बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 के तहत जारी इस अधिसूचना में बैंक के लिये नये निदेशक मंडल का गठन किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी एवं उप प्रबंधन निदेशक प्रशांत कुमार को पुनर्गठित यस बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैरकार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता को बैंक … Read More

चिकन, अंडे सुरक्षित,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर

Joharlive Desk नयी दिल्ली। वैज्ञानिकों का कहना है कि पॉल्ट्री उद्योग का कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है और चिकन एवं अंडे न केवल सुरक्षित और पौष्टिक हैं बल्कि इनमें मौजूद ‘हाई क्वालिटी प्रोटीन’ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। पॉल्ट्री अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोना वायरस रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने पर लोगों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में मांसाहारी लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता और मजबूत करने के लिए मांसाहारी आहार को बढ़ा देना चाहिए। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि कम मसाले और तेल में अच्छी तरह से … Read More

राजस्थान : ट्रक और जीप की टक्कर में 11 लोगों की मौत, तीन घायल

Joharlive Desk जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में आज एक ट्रक और कैंपर की टक्कर से छह महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य तीन घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा गांव में बालोतरा से आ रही कैंपर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। इससे छह महिलायें और एक बच्चे सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जोधपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच … Read More

केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा

Joharlive Desk नयी दिल्ली। सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की एक जनवरी 2020 से बढोतरी करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस निर्णय से 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभागियों को लाभ होगा। अब महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी हो गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुये संवाददाताओं से कहा कि इस निर्णय से कुल मिलाकर 1.13 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। इससे … Read More