राजनाथ

मलेशिया दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एडीएमएम-प्लस बैठक में होंगे शामिल

Johar Live Desk : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया के दौरे पर हैं। वे शनिवार को 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (एडीएमएम-प्लस) में शामिल होने कुआलालंपुर पहुंचे। यहां वे ‘एडीएमएम-प्लस के 15 साल और आगे की राह’ विषय पर भाषण देंगे। यह बैठक आसियान देशों और उनके 8 सहयोगी देशों – भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड – के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने का बड़ा मंच है। भारत 1992 से आसियान का सहयोगी है और पहली एडीएमएम-प्लस बैठक 2010 में वियतनाम में हुई थी। अब हर साल यह बैठक होती है। भारत इस समय … Read More

खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने फिर उठाई RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Johar Live Desk : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और RSS जिम्मेदार हैं। खड़गे ने कहा, “ये मेरे निजी विचार हैं और मैं खुले तौर पर कहता हूं कि RSS पर प्रतिबंध लगना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच में सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तो उन्हें यह कदम उठाना चाहिए।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की … Read More

खाटू

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

Johar Live Desk : बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन से राजस्थान के रींगस जंक्शन के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित (जनरल) होगी, ताकि सामान्य यात्री भी आसानी से यात्रा कर सकें। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह विशेष सेवा श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 31 अक्टूबर को एक फेरे में दिल्ली से रवाना … Read More

शेयर

शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 50 अंक ऊपर

Johar Live Desk : अक्टूबर के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई, लेकिन जल्द ही बाजार में रौनक लौट आई। बीएसई का सेंसेक्स 218 अंकों की बढ़त के साथ 84,622 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 25,925 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआत में बाजार ने कमजोर रुख दिखाया था। सेंसेक्स 24 अंक गिरकर 84,380 पर खुला, वहीं निफ्टी ने 14 अंकों की गिरावट के साथ 25,864 से दिन की शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते निवेशक सतर्क नजर आए। गुरुवार … Read More

बंद

नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक… जानें कब नहीं होंगे कामकाज

Johar Live Desk : नवंबर 2025 में देशभर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक (शनिवार-रविवार) छुट्टियों के साथ-साथ राज्यवार त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, बैंक हॉलिडे हर राज्य में अलग-अलग तिथियों पर रहेंगे। यानी किसी दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद होंगे, जबकि बाकी राज्यों में सामान्य रूप से कामकाज चलेगा। हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM के जरिए लेन-देन कर सकेंगे। लेकिन कैश जमा, पासबुक अपडेट और चेक क्लीयरिंग जैसी काउंटर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। नवंबर 2025 बैंक हॉलिडे … Read More

CBSE ने जारी की 2026 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, अब साल में दो बार होंगी परीक्षाएं

New Delhi :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2026 को समाप्त होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। CBSE ने इस बार एक बड़ा बदलाव भी किया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित … Read More

सरदार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया नमन

New Delhi : देशभर में आज यानी शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना और दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि दी। LIVE: President Droupadi Murmu pays floral tributes to Sardar Vallabhbhai Patel on his birth anniversary https://t.co/YFEajdpRFd — President of India (@rashtrapatibhvn) October 31, 2025 सरदार पटेल देश के पहले गृह मंत्री थे और उन्होंने देश की रियासतों को एकजुट कर भारत … Read More

एक नवंबर से लागू होंगे नए बैंक और वित्तीय नियम, जानें क्या होगा जेब पर असर

Johar Live Desk: 1 नवंबर 2025 से देशभर में कई नए वित्तीय और बैंकिंग नियम लागू होंगे। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम से यूनिफाइड पेंशन स्कीम में स्विच करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब कर्मचारी 30 नवंबर 2025 तक पेंशन स्कीम बदल सकते हैं। वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार, बैंकिंग लॉ (संशोधन) अधिनियम 2025 की धारा 10 से 13 1 नवंबर से लागू होगी। नए नियम के तहत अब बैंक खातों में एक के बजाय चार नॉमिनी नियुक्त किए … Read More

अरब

सऊदी अरब जाना अब और आसान, लॉन्च हुआ नया KSA ई-वीजा प्लेटफॉर्म

Johar Live Desk : सऊदी अरब ने अपने ‘KSA वीजा प्लेटफॉर्म’ का पायलट संस्करण लॉन्च कर दिया है, जिससे अब देश की यात्रा करना और भी आसान हो गया है। यह नया डिजिटल प्लेटफॉर्म खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो परिवार और दोस्तों से मिलने, कार्यक्रमों में भाग लेने या पर्यटन करने के लिए सऊदी अरब आना चाहते हैं। सऊदी विदेश मंत्रालय द्वारा विकसित इस प्लेटफॉर्म के जरिए आगंतुक सूचना, आवेदन और प्रोसेसिंग सभी को एक ही जगह आसानी से कर सकेंगे। इसके तहत यात्रियों को किंगडम में रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलना, पर्यटन स्थलों की सैर … Read More

शेयर

कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Johar Live Desk : शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 297.96 अंक गिरकर 84,699.17 पर और निफ्टी 90.05 अंक गिरकर 25,963.85 पर पहुंच गया। इसी दौरान रुपया भी 21 पैसे कमजोर होकर 88.43 प्रति डॉलर पर आ गया। सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स लगभग 250 अंक यानी 0.27 प्रतिशत नीचे था, जबकि निफ्टी 85 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,965 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती सत्र में बाजार में नरमी का रुख देखने को मिला। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के … Read More