बाइक को बचाने के चक्कर में बिगड़ा बोलेरो का बैलेंस, फिर…

Gumla : गुमला जिले के भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सरगांव जंगल मोड़ के पास हुआ, जब वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में बोलेरो में सवार छह लोग घायल हो गए।

घायलों में सरगांव पतराटोली गांव की 50 वर्षीय फूलों देवी और 26 वर्षीय मानती कुमारी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा 10 साल के मोहित उरांव, 6 साल के रंजीत कुमार उरांव, 30 वर्षीय फगनी देवी और चालक अनिल उरांव भी चोटिल हुए, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जानकारी के अनुसार, सरगांव पतराटोली के पारा शिक्षक सुरेश उरांव अपने परिवार और चालक के साथ रिश्तेदार से मिलने भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो गांव गए थे। वापसी में सुरेश उरांव मारासिली बाजार के पास बोलेरो से उतर गए थे। इसके बाद चालक अनिल उरांव वाहन लेकर गांव की ओर जा रहे थे, तभी एक बाइक को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया।

घटना की सूचना मिलने पर मारासिली पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। गंभीर घायल फूलों देवी और मानती कुमारी को रिम्स रेफर किया गया। करंज थाना प्रभारी आशीष केसरी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

Also Read : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment