AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
रांची: झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस 22 नवंबर को मनाया जायेगा. इस बार भी विधानसभा के 81 में से किसी एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का चयन किया जाएगा. 17 नवंबर को विधानसभा की चयन समिति की बैठक में सर्वश्रेष्ठ विधायक के नाम पर चर्चा होगी और सबकी सहमति के बाद नाम की घोषणा होगी. उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए समिति का गठन कर लिया गया.
उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए समिति
गठित समिति में बतौर सभापति विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो शामिल हैँ. वहीं, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, नेता विरोधी दल अमर कुमार बाउरी, विधायक स्टीफन मरांडी, कमलेश कुमार सिंह, ग्लेन जोसेफ ग्लास्टिन सदस्य व सैय्यद जावेद हैदर सदस्य सचिव के तौर पर शामिल हैँ.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक
वर्ष 2001 विशेश्वर खां
2002 हेमलाल मुर्मू
2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह
2004 लोकनाथ महतो
2005 अन्नपूर्णा देवी
2006 राधाकृष्ण किशोर
2007 पशुपति नाथ सिंह
2008 इंदर सिंह नामधारी
2010 जनार्दन पासवान
2011 माधव लाल सिंह
2012 रघुवर दास
2013 लोबिन हेंब्रम
2015 प्रदीप यादव
2016 स्टीफन मरांडी
2017 विमला प्रधान
2018 मेनका सरदार
2020 नलिन सोरेन
2021 रामचंद्र चंद्रवंशी
2022 बिनोद सिंह
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors