JoharLive Team
रांची । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सोमवार शाम को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि वह जनता के आदेश को सहर्ष स्वीकार करते हैं लेकिन उन्होंने इस हार को पार्टी की नहीं बल्कि अपनी व्यक्तिगत हार बताया। उन्होंने चुनाव के परिणामों और रुझानों पर कहा कि लगता है कि भाजपा विरोधी सभी मतों का ध्रुवीकरण हो गया और उनके एकजुट हो जाने से ही हमें हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का आदेश शिरोधार्य होता है।
No comments yet. Be the first to comment!