बोकारो: तेनुघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुघाट अतिथि गृह के पास खड़कपुर से आ रही दस चक्का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी मे पानी वाला सीआई पाईप लदा हुआ था. गाड़ी के उप चालक ने बताया की सीआई पाईप लेकर गाड़ी गुजरात जा रहा था मगर बगोदर के अटका मे घर होने के कारण जल्दी पहुंचने के चलते इस रास्ते को पकड़ लिया. फिर दुबारा पूछने पर बताया की गलती से इस रास्ते पर आ गया. जब इधर से गुजर रहा था तो गाड़ी का ब्रेक फ़ेल हो गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के मुताबिक गाड़ी का नंबर JH02AF4978 है.
तेनुघाट: ब्रेक फ़ेल होने के वजह से दस चक्का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
