रामगढ़ : रामगढ़ के बरलंगा थाना क्षेत्र के नरसिंहडीह के पास बुधवार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अवैध कोयला से लदे तीन मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया. पुलिस तीनों मोटरसाइकिल को थाना ले आई है. जबकि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों चालक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़ भाग निकले. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि इस संबंध में सन्हा दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान में थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह और एएसआई मंगल उरांव तथा सैप बल के जवान शामिल थे.
बरलंगा थाना पुलिस ने अवैध कोयला लदा तीन मोटरसाइकिल किया जब्त, चालक फरार

Previous Articleईडी ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
