गुमला : नेतरहाट घाटी के जोहन डेरा के समीप बॉक्साइट लदा ट्रक 500 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार छह लोगों में से 2 की मौत हो गई है. ग्रामीणों व बिशुनपुर पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू किया जा रहा है. घायल चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया है. दो लोगों का शव ट्रक में फंसा हुआ है, जिसमें एक महिला है और एक युवक शामिल हैं, लेकिन बारिश के कारण रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही है.

Previous Article…और भरभरा कर ढह गया मकान, चकनाचूर हुईं चार कार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
