पलामू : विश्रामपुर नगर परिषद द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत आज सफाई मित्रो के बीच सुरक्षा किट का वितरण किया गया. सफाई मित्रो के बीच सुरक्षा किट का वितरण सिटी मिशन मैनेजर जितेंद्र सिंह,नगर प्रबंधक सुभाष हेम्ब्रम व प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया.नगर प्रबंधकों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है.इसके तहत नप के सभी 20 वार्डो में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही सफाई कर्मियों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है. मौके पर जेई बिभूति भूषण, अजित टुडू, मुकेश कुमार, सुपरवाइजर दीपक कुमार, सुमित कुमार,मुबारक अंसारी,रमेश कुमार,सुबोध केशरी,रवि चौधरी सहित सभी सफाई मित्र मौजूद थे.
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई मित्रों के बीच बांटे गए सुरक्षा किट

Previous Articleगरीब का अनाज खाकर अपनी तिजोरी भर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
