रामगढ़ : डुमरी उपचुनाव में जीत के बाद विधायक बेबी देवी शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में मां भगवती की पूजा अर्चना करने पहुंची. बता दें कि वह झारखण्ड सरकार में मंत्री भी है. इस दौरान उनका पूरा परिवार भी साथ था. उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर राज्य के लिए सुख समृद्धि की कामना की. इस मौके पर उनका स्वागत करने के लिए पूर्व विधायक ममता देवी व पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो के अलावा महागठबंधन के साथी भी मौजूद थे. बुके देकर उनका स्वागत किया गया. साथ ही उन्हें जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी.
मां छिन्नमस्तिका मंदिर में बेबी देवी ने की पूजा अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना की

Next Article रांची जिले के 92 मतदान केंद्रों का नाम बदला
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
