रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। जिससे कि रांची रेल मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जिसके तहत ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 12/09/2023, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 14/09/2023 एवं यात्रा प्रारम्भ दिनांक 17/09/2023 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा।इसके अलावा ट्रेन संख्या 18036 हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 11/09/2023, यात्रा प्रारंभ 13/09/2023, यात्रा प्रारंभ 15/09/2023, यात्रा प्रारंभ 16/09/2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी।
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण हटिया से चलने वाली 3 ट्रेनें प्रभावित

Previous Articleसरयू राय ने आइएएस-आइपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग पर उठाए सवाल, बोले- हुआ नियमों का उल्लंघन
Next Article नेगेटिविटी को जीवन से निकालें, जिन्दगी को संवारें
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
