नई दिल्ली: भारत के पीएसएलवी ने आज आदित्य-एल1 को लॉन्च कर दिया है। यह सूर्य के पास जाकर उसकी तस्वीरें लेगा। आदित्य-एल1 अपनी कक्षा में पहुंचने पर जांच के लिए हर दिन करीब 1440 तस्वीरें ग्राउंड स्टेशन पर भेजेगा। वीईएलसी के परियोजना वैज्ञानिक और संचालन प्रबंधक डॉ मुथु प्रियाल ने कहा कि इनके माध्यम से प्रति मिनट एक छवि आयेगी। इसलिए 24 घंटों में लगभग 1,440 छवियां, हम ग्राउंड स्टेशन पर प्राप्त करेंगे। आदित्य एल-1 को अपनी निर्धारित कक्षा में पहुंचने के लिए करीब 125 दिन लगेंगे। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि इस मिशन के जरिए भारत सूर्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकेगा। बता दें कि भारत का पहला सूर्य मिशन, आदित्य एल-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हुआ।

Previous Articleराज्य सरकार झारखंड की छवि करवा रही खराब: अर्जुन मुंडा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
