समस्तीपुर। ताबड़तोड़ बैंक लूट की घटनाओं के बाद अपराधियों ने शनिवार की सुबह-सुबह जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर बंगरा पंचायत के डीह सरसौना गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक डीह सरसौना गांव का मोहम्मद जफरुउल हक है। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। समाचार प्रेषण तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।स्थानीय लोगो ने एन एच 28 को जाम कर दिया है और पुलिस कप्तान को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements