रांची। अनुराग गुप्ता ने सोमवार को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के नए महानिदेशक (डीजी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। अनुराग गुप्ता इससे पहले डीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित थे। वह 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
बीते चार मार्च को सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों का तबादला किया था, जिनमें अनुराग गुप्ता को सीआईडी महानिदेशक बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी अनुराग गुप्ता सीआईडी के एडीजी रह चुके हैं।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements