रांची । रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद संजय सेठ गुरुवार को दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। सांसद अपनी कार से गिरिडीह से रांची लौट रहे थे।
घटना एनएच-2 निमियाघाट के पास हुई। गिरिडीह से रांची लौटने के दौरा हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन से सांसद की गाड़ी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वाहन साइड में टकराया। गाड़ी डेमेज हुई है, लेकिन सांसद सहित कार में बैठे लोग सुरक्षित हैं।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements