पलामू: मतदान कर्मी नंद लाल रजक नौडीहा बाजार के बूथ नंबर 129 भुड़वा में मतदान करवाने गया था. वोटिंग करवा कर वापस लौट रहे एक मतदान कर्मी की मौत हो गई. अपने कलस्टर से वह बस से वज्र गृह तक जा रहे थे, इस क्रम में बस में बैठे-बैठे उनकी मौत हो गई. फिलहाल उनके शव को मेदिनीनगर मुख्यालय ले जाया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी की वजह से नंदलाल रजक की मौत हुई है.
पलामू में एक मतदान कर्मी की मौत, बस में बैठे-बैठे निकल गई जान
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
