डेहरी ऑन सोन : बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि असकामिनी नगर मुहल्ला निवासी बंटी कुमार उर्फ राहुल कुमार (24)
अपने मित्र हिमांशु कुमार के साथ गुरूवार की देर रात अपने घर में सोया हुआ था तभी अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने दोनों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बंटी कुमार की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या का कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
