Joharlive Desk
नई दिल्ली : सीपीएम महासचिव और वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। सीताराम येचुरी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से दुखद समाचार की जानकारी दी। येचुरी के बेटे का गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था। आशीष 9 जून को 35 साल के होने वाले थे।
सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया, ‘बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को कोविड-19 के चलते आज सुबह खो दिया है। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने हमें उम्मीद दी और उसका इलाज किया- डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर, सैनिटाइजेशन वर्कर और वे अनगिनत लोग जो हमारे साथ खड़े रहे।’
येचुरी परिवार के करीबियों के अनुसार, आशीष गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा था। कोरोना से दो हफ्ते की जंग के बाद आज सुबह साढ़े 5 बजे अचानक उनका निधन हो गया जिससे पूरा परिवार सदमे में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीताराम येचुरी के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘सीताराम येचुरी जी और उनके परिवार को पुत्र आशीष के दुखद और असामयिक निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’
सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष का कोरोना से निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में थे भर्ती
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
