Joharlive Team
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की बेकाबू होती रफ्तार के चलते बीते 12 दिन में संक्रमण की दर दोगुनी हो गई है। छह अप्रैल को संक्रमण की दर आठ फीसदी थी, जो अब 16.69 फीसदी हो गई है। वहीं, एक महीने में साप्ताहिक संक्रमण दर 3.05 से बढ़कर 13.54 फीसदी तक जा पहुंची है।
इसी के साथ चार दिन में नौ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जो बाकी देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। बीते एक दिन में पहली बार 2,61,500 मामले पहली बार सामने आए और सबसे ज्यादा 1,501 लोगों की मौत भी हुई है।
देश में लगातार दूसरे दिन मौतों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1190 था, जिसे बीते साल 16 सितंबर को दर्ज किया गया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दो महीनों में दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 12 गुना तक वृद्धि हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,47,88,109 हो गई। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,150 हो गई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 18,01,316 दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 12.14 फीसदी है।
छत्तीसगढ़ में संक्रमण दर सबसे ज्यादा
मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दर सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में 30.38 फीसदी है। वहीं, यह दिल्ली में 13.91, चंडीगढ़ में 14.47, पुडुचेरी में 15.30, दादर नगर हवेली में 15.86, हरियाणा में 15.97, लद्दाख में 17.80, मध्यप्रदेश में 18.99, राजस्थान में 23.33, महाराष्ट्र में 24.17 और गोवा में 24.24 फीसदी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार: संक्रमण की दर 12 दिन में दोगुनी
Previous Article19 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Next Article गढ़वा : कोरोना मरीज ने अस्पताल में की आत्महत्या
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
