Joharlive Team
रांचीः राजधानी स्थित कडरू SFC गोदाम के गेट नंबर 2 के समीप एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग आसपास घूम-घूमकर कचरा चुनता था और भीख मांग कर गुजारा करता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि नशा करने की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि वृद्ध की पहजान नहीं हुई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रांचीः SFC गोडाउन के पास मिला वृद्ध का शव, मृतक की नहीं हुई है पहचान
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
