Ranchi : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से करीब दो महीने पहले लापता हुआ नाबालिग लड़का आखिरकार सकुशल मिल गया है। रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से उसे बरामद कर लिया है। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक पंकज रविदास नाम का नाबालिग 6 मार्च से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब आरोपियों ने जगन्नाथपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
2 महीने बाद गाजियाबाद में मिला रांची का लापता नाबालिग, परिवार ने ली राहत की सांस

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
