Chaibasa : चाईबासा के किरीबुरू में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में मातृशक्ति और महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीकों से उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं और अभिनंदन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल था। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला शक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे। किरीबुरू दौरे के दौरान अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी और प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
