AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
Chatra : झारखंड के चतरा शहर में राजा तालाब के पास एक मंडप में अचानक मचान टूटकर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के मोहनाडी गांव के रहने वाले दो मजदूर एक व्यक्ति के मंडप में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मचान टूट गया और दोनों मजदूर सीधे नीचे आ गिरे।
एक मजदूर की मौके पर मौत, दूसरा हजारीबाग रेफर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 35 वर्षीय संजू भुइया को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं 40 वर्षीय संजय दास की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की खबर मिलते ही दोनों मजदूरों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। जो सुबह काम पर गए थे, उनके साथ ऐसा हादसा होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक के परिवार की ओर से थाने में किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors