AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या, लूट और ठगी जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च 2025 को फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित नायरा पेट्रोल पंप में लूट और हत्या की बड़ी वारदात हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुस्तकीम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस के अनुसार मुस्तकीम अंसारी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, अपहरण और हत्या जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। जामताड़ा, देवघर और गिरिडीह समेत कई जिलों में वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एसपी ने बताया कि नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो और जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के बाद इस खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
ठगी मामले में भी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वर्ष 2023 के एक ठगी मामले में भी कार्रवाई करते हुए मोहम्मद असमुद्दीन अंसारी उर्फ समीर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ छलपूर्वक रुपये ठगने, मारपीट करने और धमकी देने का मामला दर्ज था। एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप देखा जा रहा है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors