AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी अमन कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 39 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद जिले के कई थानों और अंचलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में सदर, विष्णुगढ़, बरही, पेलावल, दारू, चरही, केरेडारी, चौपारण, कटकमदाग, बरकठा, मुफ्फसिल, लोहसिंघना और महिला थाना सहित कई महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं। कई थाना प्रभारियों को हटाकर दूसरे स्थानों पर भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अंचल स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार को बरही अंचल से सदर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुभाष सिंह को सदर से विष्णुगढ़ थाना भेजा गया है। सपन कुमार महथा को एसटीएफ प्रभारी से बरही अंचल की जिम्मेदारी दी गई है और अनिल कुमार को विष्णुगढ़ से पेलावल अंचल स्थानांतरित किया गया है। वहीं शाहिद रजा को बड़कागांव अंचल तथा बिमल लकड़ा को दारू अंचल में पदस्थापित किया गया है। अमित खाखा को साइबर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजीत कुमार-01 को चरही थाना, नेमधारी रजक को केरेडारी, सरोज सिंह चौधरी को दारू थाना, मुकेश कुमार सिंह को कोर्रा थाना और राणा भानु प्रताप सिंह को कटकमदाग थाना भेजा गया है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
महिला पुलिस पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
महिला पुलिस पदाधिकारियों में कुमारी राधा रागनी को महिला थाना बरही और किरण कच्छयप को महिला थाना सदर में पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तुरंत अपने-अपने नए स्थान पर योगदान देने और कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है।
Also Read : झारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors