AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। शुक्रवार को अस्पताल के मनोरोग विभाग में भर्ती एक युवक की फंदे से लटकती हुई लाश मिली। फंदा गमछे का बनाया गया था। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में जबरन मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम विवेक कुमार बताया जा रहा है। वह लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। इसी समस्या के इलाज के लिए उसे रिम्स के मनोरोग विभाग में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन अचानक यह घटना हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ और डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मरीज की मौत से अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है क