Johar Live Desk : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने विभिन्न अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
रिक्त पदों का विवरण (Total: 537 पद)
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) | 138 |
| टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) | 135 |
| टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन एंड टेलीकॉम) | 128 |
| ट्रेड अप्रेंटिस (असिस्टेंट – एचआर) | 25 |
| ट्रेड अप्रेंटिस (अकाउंटेंट) | 25 |
| डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेश अप्रेंटिस) | 43 |
| डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर) | 43 |
शैक्षणिक योग्यता
- पदों के अनुसार उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए:
- 12वीं पास
- संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा
- बैचलर डिग्री
आयु सीमा (31 अगस्त 2025 तक)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- PwBD: 10 वर्ष
स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को Apprenticeship Act के अनुसार स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
- मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षा
जरूरी दस्तावेज़
- 10वीं/मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र (DOB के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- महाराष्ट्र राज्य के लिए जाति वैधता प्रमाण पत्र
- PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- नवीनतम EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पैन कार्ड/आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो (रंगीन)
- नीली स्याही में किया गया हस्ताक्षर
आवेदन प्रक्रिया
- IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- होमपेज पर Careers सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- NATS/NAPS पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर IOCL पाइपलाइन पोर्टल plapps.indianoilpipelines.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र सबमिट कर उसका प्रिंटआउट संभालकर रखें।
Also Read : तेज रफ्तार ट्रक ने गर्भवती महिला को रौंदा, मौके पर ही मौ’त

