रांची: राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र के नायक टोली तालाब में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
चुटिया के नायक टोली तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का श’व

Previous Articleआजसू को बड़ा झटका, विशाल महतो ने दिया इस्तीफा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
