रांची: जिले के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए एक नई पहल की है. अब रांचीवासी अपनी परेशानियों और शिकायतों को समाहरणालय पहुंचकर अधिकारियों के पास चक्कर काटने के बजाय सीधे एक व्हाट्सएप नंबर पर दर्ज करा सकेंगे. रांची के डीसी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है, जो 2 दिसंबर से सक्रिय हो जाएगा. इस नंबर पर रांची की जनता चौबीस घंटे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे. जिला प्रशासन के अनुसार, संबंधित विभागों को इस नंबर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके.
रांची डीसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, वॉट्सएप के जरिए दर्ज करें शिकायत

Next Article मिट्टी में दबने से चार बच्चियों की गई जान, एक घायल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
