मुंबई: डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘मोआना 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. पहले ही दिन फिल्म ने 57.5 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो इसे एनिमेटेड फिल्मों के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बनाती है. इससे पहले ‘इनक्रेडिबल्स 2′ (71.2 मिलियन डॉलर) और इनसाइड आउट 2’ (63.5 मिलियन डॉलर) ने पहले दिन इससे ज्यादा कमाई की थी. ‘मोआना 2’ को सिनेमास्कोर पर ‘A’ रेटिंग मिली है, जो डिज्नी की सुपरहिट फिल्म ‘फ्रोजेन 2’ के बराबर है. इसकी पहली फिल्म भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही थी और डिज्नी+ पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी. अब ‘मोआना 2’ भी उसी ट्रैक पर चलती नजर आ रही है. फिल्म को 4,200 थिएटर्स में रिलीज किया गया है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म पांच दिनों में 116 मिलियन डॉलर और पहले हफ्ते में 175 मिलियन डॉलर का आंकड़ा छू सकती है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि ‘मोआना 2’ जल्द ही 200 मिलियन डॉलर के क्लब में शामिल हो सकती है.
‘मोआना 2’ की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए 57.5 मिलियन डॉलर

Previous Articleकुख्यात गैंगस्टर सरोज राय मुठभेड़ में मारा गया, 2 लाख का था इनाम
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
