रांची: बंगाल सरकार ने प्रदेश में आलू की बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए राज्य से बाहर आलू भेजने पर रोक लगा दी है. सरकार का यह निर्णय झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में आलू की आपूर्ति प्रभावित कर रहा है, जिससे व्यवसायियों में नाराजगी देखी जा रही है. गुरुवार को बंगाल पुलिस ने झारखंड सीमा पर स्थित डीबूडीह चेकपोस्ट के पास वाहनों की चेकिंग की, जहां यह पाया गया कि कई वाहन आलू लेकर दूसरे राज्यों की ओर जा रहे थे. पुलिस ने इन वाहनों को रोका और जांच के बाद उन पर कार्रवाई की. दिए गए आदेश के बाद से झारखंड और बिहार के कई जिलों में आलू भेजने पर रोक लगा दी गई है. इसे लेकर सुबह से ही पुलिस ने आसनसोल के डीबूडीह चेकपोस्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी थी. इस दौरान वाहनों को बिना जांच आगे जाने नहीं दिया जा रहा था. बता दें कि, सरकार के इस फैसले पर बर्नपुर और आसनसोल सहित विभिन्न जिलों के दर्जनों व्यवसायियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है.

Previous Article रेलवे ट्रैक पार कर अस्पताल पहुंचाए गए मरीज, वीडियो हुआ वायरल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
