पलामू: पलामू पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में बड़ी सफलता हासिल की है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के इमलियाबांध पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक हथियारों की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं. इस पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. जैसे ही पुलिस की गाड़ी ने अभियुक्तों को देखा, वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सख्त घेराबंदी के चलते उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार, जिंदा गोलियां और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है

Previous Articleचक्रधरपुर में दिन-दहाड़े फायरिंग, एक गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
