पाकुड़: जिले में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में रंगोली से भारत का मानचित्र बनाकर ‘वोट करेगा पाकुड़’ संदेश दिया गया, साथ ही निर्वाचन आयोग का आधिकारिक चिन्ह भी तैयार किया गया. आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश दिया गया. सभी को 20 नवंबर को अधिकतम संख्या में वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया. समाहरणालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जामताड़ा, साहेबगंज और दुमका के अधिकारियों ने भी भाग लिया.
वोट करेगा पाकुड़, रंगोली और गुब्बारों के साथ संदेश का प्रसार

Previous Articleलोहरदगा चेक पोस्ट पर 2.25 लाख रुपए की नकद राशि बरामद
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
